फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय इनामी बदमाश गिरफ्तार

Fri, 25 Dec 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सकरार के गांव लुहारी में फायरिंग व आगजनी कर दलित से वोट मांगने वाले अंतरराज्यीय इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, उसका साथी बंदूक फेंककर भाग निकला। इनामी से एक बंदूक व पांच कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि 22 नवंबर को गांव लुहारी निवासी अनिल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था कि गांव के ही चंद्रभान उर्फ योगी 10-12 साथियों के साथ शस्त्रों से लैस होकर उसके घर पर आ धमका। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की।

बाड़े में रखे ट्रैक्टर और बाइक को आग के हवाले कर दिया। धमकी देते हुए कहा कि यदि श्रीमती राममूर्ति अहिरवार को वोट नहीं दिया तो जान से मार दूंगा।

उन्होंने बताया कि बुधवार की रात थानाध्यक्ष एसएन शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली कि ठौना रोड लुहारी से पहले बने मंदिर पर कुछ बदमाश वारदात की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर ली। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस बीच पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि, दूसरा अपनी बंदूक व कारतूस फेंक कर भाग निकला।

दबोचे गए बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम चंद्रभान सिंह उर्फ योगी बताया। उससे पुलिस ने एक बंदूक और पांच कारतूस बरामद किए हैं। उसने भागे साथी का नाम देवेंद्र पुत्र मुलायम सिंह निवासी सकरार बताया। चंद्रभान ने बताया कि उस पर लूट, जानलेवा हमला, डकैती, आगजनी, मारपीट के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर के थाना हजीरा में हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। झांसी पुलिस की ओर से भी उस पर पांच हजार रुपये का इनाम है। वह फरार साथी देवेंद्र के साथ अवैध असलाह का धंधा भी करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें