झांसी। निजी नर्सिंग होम में काम करने वाली नर्स ने कैमासननगर निवासी शादीशुदा व्यक्ति महेश कुमार वर्मा पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उरई की एक युवती मेडिकल कालेज के पास एक नर्सिंगहोम में नर्स है। कैमासननगर निवासी महेश कुमार वर्मा उसके जीजा का दोस्त है। युवती ने पुलिस को बताया कि महेश ने रविवार की सुबह अपनी पत्नी को मायके भेज दिया। इसके बाद उसे फोन करके कहा कि उसकी पत्नी को इंजेक्शन लगना है। घर आकर लगा दे। वह दोपहर में घर पहुंची तो महेश वहां अकेला था। उसने उसे दबोच कर रेप किया। पीड़िता ने सोमवार को नवाबाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी महेश को उसके घर से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता के कलमबंद बयान दर्ज कराए।
आरोपी ने की भागने की कोशिश
बलात्कार के आरोपी महेश कुमार वर्मा ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। सिपाही विजय यादव ने उसे पकड़ा तो उसने धक्का दे दिया। वहां मौजूद बाकी सिपाहियों ने महेश को दबोच लिया।