फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर बही आंसुओं की धार

Wed, 23 Mar 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident, jhansi news - फोटो : demopic
विज्ञापन
झांसी। मथुरा के पास दुर्घटना में मृत युवक का शव मंगलवार को झांसी स्थित दतिया गेट फिल्टर रोड पर लाया गया। शव के आते ही दहाड़ें मारकर रोते परिजनों को देख वहां इकट्ठा लोगों की आंखों से बरबस आंसू बहने लगे।
विज्ञापन


फिल्टर रोड निवासी प्रकाशचंद्र साहू रेलवे में ड्राइवर हैं। उनके दो पुत्र व एक पुत्री है। सबसे बड़ा पुत्र दीपक साहू (27) होनहार था। वह मथुरा से करीब 17 किमी. दूर गोवर्धन ओरियंटल बैंक में कार्यरत था। काम के बोझ के कारण वह कई दिन से घर नहीं आ पा रहा था। उसने होली के त्योहार पर घर आने का प्रोग्राम बनाया था। इसके चलते दीपक सोमवार की सायं बैंक बंद करके मैनेजर के साथ बाइक से मथुरा आ रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं, दूसरी तरफ लंबे समय बाद दीपक के घर आने को लेकर परिवार खुशी में डूबा था। छोटा भाई व बहन ने त्यौहार को मनाने की प्लानिंग कर ली थी। रात करीब आठ बजे मथुरा पुलिस ने प्रकाशचंद्र साहू के मोबाइल पर फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। सूचना पर हड़बड़ाए परिजन मथुरा पहुंचे। मंगलवार को दीपक का शव जैसे ही घर लाया गया, परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे। लोगों के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। जैसे तैसे लोगों ने परिजनों को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें