फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक के अकाउंटेंट ने फांसी लगाई

Wed, 16 Mar 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
hindi news in jhansi - फोटो : demo pice
विज्ञापन
झांसी। वीरांगना नगर में कालीचरन पार्क के पास स्थित घर में भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा मोंठ के अकाउंटेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची बुंदेलखंड विश्वविद्यालय चौकी पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


तीन मंजिला मकान में प्रीतम सिंह (53) पुत्र हरी सिंह अकेले रहते थे। उनकी पत्नी मंजुल अपने दो पुत्र राजा व अवनीश के साथ बंगलौर में रहती हैं। संबंध मधुर नहीं होने की वजह से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि प्रीतम सिंह मोंठ की भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा में अकाउंटेंट हैं। बैंक की एक चाबी प्रीतम के पास रहती थी। सोमवार रात करीब 10 बजे वह लौटकर घर आए।

मंगलवार को उनके नहीं पहुंचने पर बैंक का ताला नहीं खुला। मोंठ बैंक के शाखा प्रबंधक शिवशंकर रावत ने फोन मिलाया तो फोन नहीं उठा। उन्होंने सदर बाजार स्थित स्टेट बैंक के उप प्रबंधक सुरेंद्र दाऊ को करीब 12 बजे प्रीतम सिंह के घर भेजा। सुरेंद्र उनके घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर कुछ नहीं दिखा। वह आसपास के लोगों के साथ पुलिस चौकी पहुंचे और अनहोनी की आशंका जताई। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी। बेडरूम में प्रीतम सिंह का पंखे से बंधे फंदे पर शव लटका मिला। पुलिस ने तुरंत उनकी पत्नी को फोन कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


लोगों की मदद से शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला है कि अनाप-शनाप खर्च की वजह से प्रीतम सिंह पर कर्ज हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने खुदकुशी की है।

पति की नशेबाजी से परेशान होकर लगाई फांसी, मौत
झांसी। पूंछ थानांतर्गत गांव खिल्ली में पति की नशेबाजी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि गांव निवासी कमल कुशवाहा किसान है। उसकी नशेबाजी की लत से परिवार में आए दिन क्लेश होता रहता था। सोमवार की सायं करीब छह बजे उसकी पत्नी उर्मिला (35) ने मौका पाकर घर में रखी लकड़ी की सीढ़ी से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। शाम को जब कमल घर पहुंचा तो पत्नी को फंदे पर लटका देख दंग रह गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें