फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ही निकला कृष्णा का कातिल

Wed, 16 May 2018 01:35 AM IST
amarujala
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
मुंबई निवासी कृष्णा कुशवाहा की हत्या उसके ही दोस्त ने की थी। मृतक शराब पीने का शौकीन था। उसके  इसी दुर्गुण के कारण पत्नी ने दोस्त से नजदीकियां बना ली थीं। कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली इलाके में लक्ष्मीताल किनारे 12 मई की रात को मुंबई निवासी कृष्णा कुशवाहा (32) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। 13 मई की सुबह उसका शव मिला था। उसकी हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी। पुलिस को जांच में पता चला कि कृष्णा मुंबई के भांडुप में एक प्राइवेट स्कूल में चपरासी था। दस मई को वह झांसी के लिए निकला था। सोमवार को पुलिस ने कृष्णा की हत्या के आरोप में उसके दोस्त और रिश्तेदार अजय कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाल उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अजय की कृष्णा से दोस्ती थी और अक्सर वह उससे मुंबई मिलने जाता था। कृष्णा शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करता था। अजय ने सहानुभूति दिखाकर कृष्णा की पत्नी से नजदीकियां बढ़ा लीं। इसके बाद दोनों ने कृष्णा से छुटकारा पाने का फैसला कर लिया। योजना के तहत अजय ने कृष्णा को झांसी बुलाया और घर न ले जाकर गेस्ट हाउस में ठहराया। शाम को घुमाने के बहाने घटनास्थल पर ले गया। यहां शराब पिलाने के बाद अजय ने कृष्णा की पत्थर पटकने के बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें