फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विषैला पदार्थ पिलाया

Mon, 03 Apr 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
दहेज की खातिर महिला का उत्पीड़न करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने पति, ससुर, सास, जेठ और नंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन

थाना बबीना क्षेत्र के तिलक नगर निवासी आर के शर्मा की पुत्री निधि ने महिला थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी एक मार्च 2011 को लखनऊ के सहारा स्टेट जानकी पुरम निवासी प्रियांक मिश्रा के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। बावजूद, ससुराली और दहेज की मांग करने लगे।
विज्ञापन


इसके लिए वह उसका उत्पीड़न करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 20 मार्च 2017 को ससुरालियों ने उसके साथ गाली - गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा जान से मारने की नियत से विषैला पदार्थ पिला दिया और स्त्रीधन हड़प लिया।  महिला थाना पुलिस ने इस मामले में पति प्रियांक मिश्रा, ससुर कुंजबिहारी, सास विमला, जेठ रत्नाक और ननद कौमुदी मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें