फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी में पहली पत्नी से डरकर भागा दूल्हा

Fri, 01 Dec 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
स्टेशन रोड स्थित एक होटल में बुधवार देर रात उस समय हंगामा हो गया जब दूल्हे के पहली पत्नी ने फेरों से पहले पहुंचकर उसकी गिरेबां पकड़कर उसे खींच लिया। यह देख वहां मौजूद लोग बीचबचाव को पहुंचे। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर दूल्हा मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के चार्लीगंज में रहने वाले समीर मेहता की शादी 2004 में हो चुकी है। उसकी एक बेटी भी है। मां का देहांत होने के बाद पत्नी अपने मायके में रहने लगी तो युवक ने एक लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। बुधवार को युवती के साथ उसकी शादी स्टेशन रोड स्थित एक होटल में हो रही थी। इसी बीच उसकी पत्नी अपने परिजनों के साथ शादी का एलबम लेकर पहुंच गई। उसने परिजनों के साथ हंगामा खड़ा कर खाने की मेजें गिरा दीं। हंगामा देखकर अन्य लोग एकत्रित हो गए।

जिस लड़की के साथ शादी हो रही थी उसके परिजन भी पहली पत्नी से उलझ गए। पत्नी ने समीर को पकड़ लिया और उसका गिरेबां पकड़कर हाथापाई कर दी। इसी बीच होटल कर्मियों की सूचना पर नवाबाद पुलिस भी आ गई। अभी सभी लोग पुलिस से वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान समीर मेहता भाग निकला। पुलिस ने माजरा जानने के लिए दूल्हे की खोज की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


नकली मां-बाप से कराया था रिश्ता
जालसाज समीर ने मऊरानीपुर क्षेत्र में रहने वाली युवती से शादी करने के लिए पूरे हथकंडे अपनाए थे। युवती के परिजनों को पूरा गुमराह कर नकली मां-बाप लेकर बाकायदा रिश्ता भी पहुंचाया था। इसके बाद युवती के परिजनों ने शादी की तारीख भी तय कर दी थी। दहेज में 13 लाख रुपए देना तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद परिजनों ने तीन लाख रुपये भी दे दिए थे।

पुत्री के दिल में है छेद
युवक की दो साल की बेटी के दिल में छेद हो गया था। उपचार में काफी खर्चा आने के कारण समीर पीछे हटने लगा था। अपनी पुत्री की परवाह न कर वह शादी करने में व्यस्त हो गया था।

लगाती रही नवाबाद व सीपरी थाने के चक्कर
पीड़िता पहले शिकायत करने नवाबाद थाने गई। यहां मामला सीपरी का पता कर उसे टरका दिया गया। इसके बाद वह सीपरी थाने गई तो वहां उसे नवाबाद का घटनास्थल बताकर चलता कर दिया। वह पूरी रात अपने परिजनों के साथ दोनों थानों के चक्कर काटती रही, लेकिन यहां की पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। सुबह एसपी सिटी देवेश पांडेय से मिलने के बाद आगे की कार्रवाई हो सकी। उन्होंने बताया कि युवती की तहरीर के बाद नवाबाद पुलिस ने समीर मेहता समेत चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें