फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस टीचर निकला चेन लुटेरों का सरगना

Mon, 07 Aug 2017 12:07 AM IST
amarujala
विज्ञापन
thief jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने तीन शातिर चेन स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों के गिरोह का सरगना डांस टीचर है। पकड़े गए बदमाशों ने हाल ही में हुईं तीन घटनाओं का खुलासा किया है। उनके पास से लूटी गईं दो चेन भी बरामद हुई हैं। अन्य आपराधिक वारदातों के खुलासे की भी संभावना है। 
विज्ञापन

पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाश पिछले कुछ समय से शहर में ताबड़तोड़ ढंग से चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। थाना सीपरी बाजार पुलिस ने तीन लहर की देवी ब्रह्मनगर कालोनी निवासी रिंकू भदौरिया, हरिकिशन डिग्री कालेज के पास खोड़न निवासी विशाल खरे और गुड्डा सोनी उर्फ भास्कर सोनी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हाल ही में महिलाओं से लूटी गईं दो चेन बरामद की गईं हैं। गिरोह का सरगना रिंकू भदौरिया (28) डांस टीचर है। रिंकू एक स्कूल में डांस सिखाता है। उसने पुलिस के सामने जमकर डिस्को किया और ब्रेक डांस किया। इसके अलावा चेन स्नैचिंग की घटना का नाट्य रूपांतरण भी करके दिखाया।
रिंकू ने बताया कि सोलह - सत्रह साल की उम्र में उसने चेन स्नैचिंग शुरू कर दी थी। पुलिस ने पकड़ा भी और छूटने के बाद फिर काम पर लग गया। उसने बताया कि पिछले छल साल के दरम्यान उसने एक भी वारदात नहीं की। मुंबई चला गया था। अभी लौटकर आया और घटनाओं को अंजाम दिया। सीपरी बाजार थानाध्यक्ष गगन गौड़ ने बताया कि तीनों बदमाश शातिर चेन स्नैचर हैं। यह चेन स्नैचिंग की सौ से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। हाल ही में हुईं तीन घटनाओं का खुलासा हो गया है। पूछताछ जारी है। अन्य आपराधिक वारदातों के खुलासे की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें