फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी ने मरीज पर फेंका तेजाब, गिरफ्तार

Tue, 23 Jun 2015 01:08 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे अस्पताल में सोमवार को कूलर भरने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक सफाईकर्मी ने मरीज पर तेजाब फेंक दिया। अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मरीज को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। नवाबाद थाना पुलिस ने आरोपी सफाईकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल के सर्जिकल विभाग के पलंग नंबर 24 पर सेवानिवृत्त वर्कशॉप कर्मी कांशीराम का पुत्र प्रह्लाद भर्ती था। सोमवार को अपराह्न  उसका कूलर भरने को लेकर सफाई कर्मी किशोर से झगड़ा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मरीज ने कुछ देर बाद अपने कुछ दोस्तों को बुला लिया। उस समय सफाईकर्मी आकस्मिक विभाग के निकट कथित रूप से नशे में खड़ा था। सफाईकर्मी ने जब उक्त मरीज को अपने कुछ साथियों के साथ देखा तो उसे लगा कि वह उसे पीटने आए हैं। इसपर वह आकस्मिक विभाग की तरफ छुपने के लिए भागा और वहां उसके हाथ में कार्बोनिक एसिड (रासायनिक पदार्थ/ तेजाब) की बोतल आ गई। इसपर सफाई कर्मी ने पलटकर बोतल मरीज के ऊपर फेंक दी। हालांकि, निशाना चूकने से बोतल जमीन पर गिरकर फूट गई। मगर तेजाब के कुछ छींटे अवश्य मरीज के गले के आसपास आ गिरे। इससे वह तड़पने लगा। सूचना पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। नवाबाद थाना पुलिस ने पहुंचकर आरोपी सफाई कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, रेलवे अस्पताल प्रशासन ने मरीज प्रह्लाद को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
इधर, सीएमएस डॉ. एसए खान ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी से घटना की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कर्मचारी के बचाव में यह भी कहा कि कूलर भरने का काम वार्ड ब्वाय का होता है सफाईकर्मी का नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें