फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर जीजा की नाक काटी

Fri, 27 May 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
atteck, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। सदर बाजार थानांतर्गत तोपखाना में बृहस्पतिवार की दोपहर में कहासुनी होने पर साले ने कुल्हाड़ी से प्रहार करके जीजा की नाक काट दी। उसकी चीख सुनकर मौके पर आई पत्नी उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आई, जहां उसे भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन


तोपखाना निवासी ऊषा ने बताया कि उसका पति (36) पुत्र रमेश वाल्मीकि दोपहर करीब एक बजे मोहल्ले में स्थित मंदिर पर बैठा था। मंदिर पर उसके पिता मुन्नालाल भी बैठे थे। बातचीत करने के दौरान पिता ने पति रमेश से बीड़ी जलवाई। यह बात उसके भाई अजय और बहन को नागवार गुजरी।

पारिवारिक विवाद के चलते अजय ने पिता से बातचीत करने का विरोध करते हुए झगड़ना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख रमेश घर की तरफ भागा तो अजय कुल्हाड़ी लेकर दौड़ने लगा। उसने अपने घर पर आकर पत्नी को आवाज देकर बुलाया।
विज्ञापन


जब तक पत्नी ऊषा मौके पर पहुंचती तब तक अजय ने कुल्हाड़ी से प्रहार करके रमेश की नाक काट दी। वारदात को अंजाम देकर अजय भाग निकला। वहीं, पति को खून से लथपथ देख पत्नी चीख पड़ी। उसकी चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से ऊषा पति को लेकर मेडिकल कॉलेज आई, जहां उसे भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें