फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेल में एजीएम के घर चोरी

Tue, 08 Mar 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
theif - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी। बीएचईएल के एजीएम के सूने घर को चोरों ने खंगाल दिया। खाने-पीने के बाद चोर कीमती सामान व नकदी ले गए। सुबह नौकर ने घटना की सूचना सिक्योरिटी को दी। सूचना पर पुलिस भी आई और डॉग स्क्वाड भी आया, मगर सुराग कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया संदेह होने पर पुलिस ने सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले नौकर को हिरासत में ले लिया है।
बिहार के रहने वाले रविंद्र नाथ झा बबीना थाना क्षेत्र स्थित बीएचईएल में एजीएम के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में आयोजित एक समारोह में शामिल होने के लिए वह परिवार समेत बिहार गए हुए हैं। घर की जिम्मेदारी नौकर अशोक केवट के जिम्मे थी।

अशोक एजीएम के बंगले के पिछले हिस्से में बने सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। सोमवार को सुबह अशोक सोकर उठा तो उसने देखा कि बंगले के दरवाजे खुले हैं। वह घबरा गया और अंदर गया तो हक्का-बक्का रह गया। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी व बक्से भी खुले थे। उसने इसकी सूचना बीएचईएल की सिक्योरिटी को दी। सूचना पाकर बबीना थानाध्यक्ष कृष्ण देव सिंह भी पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद थानाध्यक्ष ने डॉग स्क्वाड भी बुला लिया, मगर कोई सुराग नहीं मिल सका। कमरों में खाने-पीने का सामान भी बिखरा पड़ा था। इससे प्रतीत होता था कि बदमाशों ने वहां खाना भी खाया था।
विज्ञापन


 
पुलिस ने अशोक से पूछताछ की और संदेह होने पर उसे हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष के अनुसार बीते रोज अशोक ने अपने क्वार्टर में दोस्तों के साथ पार्टी की थी। पूछताछ में अशोक ने बताया है कि देर रात उसके दोस्त चले गए थे और वह भी सो गया। एसओ के अनुसार चोरी गए सामान की जानकारी गृहस्वामी के आने पर ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें