ओरछा घूमने आए ग्वालियर के एक छात्र की बेतवा नदी में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
ग्वालियर के चार शहर का नाका निवासी राहुल (21) अपने दोस्ताें के साथ ओरछा घूमने आए थे। राहुल अपने दोस्तों के साथ कंचना घाट पर नहाने लगे। अचानक राहुल नदी में गहराई की ओर चला गया और डूब गया। यह देखकर दोस्तों ने चिल्लाकर गांव वालों को बुलाया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गांव वालों की मदद से राहुल को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक राहुल अचेत हो चुका था। गंभीर हालत में राहुल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोस्तों से घटना की जानकारी लेकर मृतक राहुल के परिजनों को सूचना दी है।