फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.50 लाख लेकर भागे बाइक सवार बदमाश

Wed, 17 Feb 2016 12:58 AM IST
झांसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बाइक सवार तीन बदमाश एसएसपी आवास के सामने जानकी पुरम् कालोनी में खड़ी कार के चालक को झांसा देकर साढ़े पांच लाख रुपये लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


हालांकि, चालक ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को दबोचा भी, लेकिन वह छूट कर भागने में सफल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज कब्जे में ले लिये हैं।

ओरछा के प्रतापपुरा में डेयरी मैन प्रोड्यूशर कंपनी लिमिटेड है, जो दूधियों से दूध खरीदती है। इसके मैनेजर बिहार निवासी राजीव कुुमार पांडेय हैं। मंगलवार को वह दूधियों का भुगतान करने के लिए रुपये निकालने ध्यानचंद स्टेडियम के सामने स्टेट बैंक गए। उनके साथ कार चालक स्वदेश शर्मा निवासी दतिया था।
विज्ञापन


बैंक के रुपये निकाल कर राजीव कार की तरफ जा रहे थे, तभी वहां खड़े एक युवक ने उनसे रुपये गिरने की बात कही, लेकिन वह अनसुना करके कार में सवार हो गए। इसके बाद वह कार से जानकी पुरम् कालोनी पहुंचे, वहां राजीव को संतोष गुप्ता का मकान किराए के लिए देखना था। राजीव संतोष के साथ मकान देखने अंदर चले गए। कार में चालक स्वदेश रुपयों की सुरक्षा में बैठा रहा।

इसी दौरान कुछ दूरी पर काली बाइक आकर रुकी, जिस पर तीन युवक सवार थे। एक युवक बाइक से उतरकर कार की ओर बढ़ा, जबकि दोनों युवक स्टार्ट बाइक पर बैठे रहे। बाइक से उतरा युवक पैदल कार को पार करके आगे बढ़ा और फिर लौटा। उसने कार चालक स्वदेश से कहा कि उसके मालिक के रुपये गिर गए हैं।

जब चालक ने कार के अंदर से बाहर देखा तो कार के पास 50 व 20 के नोट पड़े थे। यह देख कर स्वदेश कार से उतरकर गिरे नोट उठाने लगा। इसी बीच युवक ने कार में रखे 5.50 पांच लाख रुपये उठाए और भाग लिया। यह देख कर स्वदेश ने शोर मचाते हुए बदमाश को दबोच लिया। रुपये छुड़ाने के लिए दोनों के बीच गुत्थमगुत्था होने लगी।

तभी स्टार्ट बाइक पर पीछे बैठा बदमाश उतरा और उसने स्वदेश पर हमला कर साथी को छुड़ा लिया। जब तक शोर सुनकर आसपास के घरों से लोग बाहर निकलते तब तक तीनों बदमाश भाग निकले। दिनदहाड़े वारदात होने की सूचना से कालोनी में सनसनी फैल गई। सूचना पर नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों का हुलिया पता करने के लिए आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर कुछ फुटेज कब्जे में लिए हैं। देर शाम तक मामले की तहरीर थाना पुलिस को नहीं मिली थी। थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि तहरीर आने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें