फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता के सूने घर से लाखों की चोरी

Sat, 19 Jan 2019 02:25 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
नवाबाद थाना क्षेत्र के सखी के हनुमान मंदिर के पास एक पॉश कॉलोनी में रहने वाले बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के सूने घर से बदमाश लाखों की नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता उरई वितरण मंडल में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सखी के हनुमान मंदिर के पास अंसल पार्म कोर्ट कॉलोनी में किराए से एक घर ले रखा है। वह 12 जनवरी को उरई गए और वहां से मीटिंग के लिए कानपुर व आगरा के लिए रवाना हो गए। घर खाली था। इसी बीच कुंडी तोड़कर बदमाश उनके घर में घुस गए। चोरों ने आराम से घर को खंगाला।

अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे 80 हजार रुपये और सवा चार लाख रुपये जेवरात चोरी कर ले गए। 16 जनवरी को पड़ोसियों ने कुंडी टूटा होने की सूचना राकेश कुमार को दी। इस पर वह घर आए तब उनको चोरी होने का पता लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। कॉलोनी में सिक्योरिटी की व्यवस्था है, इसके बाद भी बदमाश आराम से चोरी करके चले गए। इस मामले में नवाबाद थाना प्रभारी एके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें