फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से पलटी कार, शिपिंग एजेंट की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर पाकबड़ा थानाक्षेत्र में सीएनजी पंप के पास अचानक टायर फटने से कार पलट गई। इस हादसे में आईसीडी के शिपिंग एजेंट की मौत हो गई। हादसे के समय वह दिल्ली से घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना से एजेंट के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के नवीन नगर निवासी गौरव मिश्रा (45) आईसीडी में शिपिंग एजेंट थे। उनके परिवार में पत्नी स्वाति मिश्रा और दो बेटियां गौरी व बानी हैं। गौरव मिश्रा मीटिंग के सिलसिले में दिल्ली गए थे। गुरुवार रात वह दिल्ली से कार द्वारा घर लौट रहे थे। इनकी कार दिल्ली रोड पर पाकबड़ा क्षेत्र में सीएनजी पंप के सामने से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक गौरव की कार का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गौरव को कार से बाहर निकाल कर उन्हें टीएमयू अस्पताल भिजवा दिए गए। पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड व अन्य कागजात के जरिये उनके घर हादसे की जानकारी पहुंचाई। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। यहां इलाज के दौरान गौरव मिश्रा की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें