मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सपा के समाजवादी विजन अभियान के मंडल प्रभारी गौरव दुबे की शुक्रवार की सुबह तबीयत अचानक खराब हो गई। आनन - फानन में पार्टी के लोगों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से शाम को उन्हें लखनऊ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया।
सपा की नीतियां लोगों तक पहुंचाने के लिए समाजवादी विजन अभियान चलाया जा रहा है। सात से 20 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान का मंडल प्रभारी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे को बनाया गया है।
वे शुक्रवार की रात जालौन से यहां आए थे। यहां उनके फील्ड हॉस्टल में ठहरने की व्यवस्था की गई थी। सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। सूचना मिलने पर पार्टी के लोगों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। शाम को यहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।