फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद सुलझाने गए चौकी प्रभारी व सिपाही को पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद सुलझाने गए चौकी प्रभारी व सिपाही को पीटा, केस
विज्ञापन

अयोध्या। इनायतनगर थाना अंतर्गत शाहगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के शाहगंज बाजार में दो पक्षों में रास्ते के मामले को लेकर हुए विवाद की जानकारी होने पर शुक्रवार सुबह विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाकर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। इसमें चौकी इंचार्ज समेत एक सिपाही जख्मी हो गया।

जानकारी होने पर सीओ बीकापुर अरविंद चौरसिया, सीओ मिल्कीपुर रुचि गुप्ता ने इनायतनगर थाना व बीकापुर कोतवाली समेत अन्य कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर स्थित संभाली। पुलिस ने शाहगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुशील त्रिपाठी की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट, बलवा, लूट सहित अन्य धाराओं में चार नामजद सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


वहीं एक पक्ष के अजय सोनी की तहरीर पर भी आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शाहगंज बाजार की हैड्रिल गली निवासी रामजी सोनी और रघुनाथ गौड़ के बीच महीनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार रात करीब 10 बजे रघुनाथ ने रामजी सोनी की चारदीवार में पिकअप से ठोकर मार दी। जिससे उसकी दीवार गिर गई।

इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया था। शुक्रवार सुबह पीड़ित रामजी ने पुलिस से शिकायत की तो चौकी प्रभारी सुशील त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। रघुनाथ के पक्ष ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। जिससे विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी।

बीच बचाव कर रहे शाहगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुशील त्रिपाठी और सिपाही यदुवीर यादव संग भी मारपीट की गई। जिससे दोनों को चोटें आई। यही नहीं दारोगा की बाइक की चाभी एक महिला ने निकाल ली। पुलिस ने भागकर जान बचाई और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना परसीओ बीकापुर अरविंद चौरसिया, सीओ मिल्कीपुर रुचि गुप्ता ने कुमारगंज, खंडासा, बीकापुर, इनायतनगर व महिला थाना पुलिस संग मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन


पुलिस ने कुछ महिलाओं सहित करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।सीओ मिल्कीपुर रुचि गुप्ता ने बताया कि इस मामले में दो मुकदमे लिखे गए हैं। एक पक्ष के अजय सोनी की तहरीर पर शिव कुमार, करन, लालती, रूपा सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ व शाहगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुशील त्रिपाठी की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट, बलवा, लूट सहित अन्य धाराओं में शिव कुमार, करन, लालती, रूपा सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनायतनगर थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। मामूली विवाद को तूल देने का प्रयास किया गया, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें