आरपीएफ ने बालिका मिली
झांसी। आरपीएफ को प्लेटफार्म सात पर सोमवार को एक बालिका रोती मिल गई। बालिका ने पूछताछ में अपना नाम गोरखपुर के खोराबाद थाना क्षेत्र के निवासी कविता बताया। उसने बताया कि वह घरवालों से नाराज होकर घर से चली आई। बाद में आरपीएफ ने बालिका को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। चाइल्ड लाइन बालिका के परिजनों से संपर्क कर उसे घर भिजवाने का काम करेगी।