अस्पताल परिसर में मिला नवजात का शव
ललितपुर। बार जिला अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस के पास एक गड्ढे में सोमवार की दोपहर में नवजात का शव बरामद हुआ है।
जिला अस्पताल परिसर में पोस्टमार्टम हाउस के पास रोजाना की तरह कर्मचारी पहुंचा, इस बीच बदबू आने पर उसने आसपास देखा, तो एक नवजात का क्षत-विक्षित शव पास में ही एक गड्ढे में पड़ा था। सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संभावना जताई जा रही कि कोई युवती लोकलाज के डर से नवजात को फेंक गई होगी।