फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम- रेलकर्मी के मकान में फायरिंग, कारतूस मिला-City

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलकर्मी के मकान में फायरिंग, कारतूस मिला
विज्ञापन

- पंचकुइयां मंदिर के पास की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार की रात कोतवाली के पंचकुइयां में रहने वाले रेलकर्मी के मकान में फायरिंग से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को कारतूस मिला। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। घटना की वजह लेनदेन माना जा रहा है।
विज्ञापन

पंचकुइयां मंदिर के पास रहने वाले अनिल सिंह रेलवे के सिग्नल विभाग में तैनात हैं। रविवार की रात वह घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी पायल सिंह, तीन वर्षीय पुत्र चित्रांश और छह वर्षीय पुत्री चित्रांशी घर पर थे। इसी बीच बाइक सवार युवक ने आकर गाली गलौज कर मकान के मुख्य दरवाजे पर तीन फायर किए, जिससे दरवाजे में छेद हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी व बच्चे दहशत में आ गए। आवाज सुनकर पड़ोसी भी बाहर आ गए। यह देख युवक भाग निकला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से कारतूस मिला है। घटना के पीछे लेनदेन कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें