फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार जीत पर लाखों का सियासी सट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
हार-जीत पर लाखों का ‘सियासी’ सट्टा
विज्ञापन


झांसी। सियासी धमाचौैकड़ी समाप्त होने के बाद सट्टेबाजी का बाजार गर्म हो गया है। जिले के कई स्थानों पर प्रत्याशियों की जीत-हार पर दांव लग चुका है। हर प्रत्याशी पर मतदान के रुझान के अनुसार पैसा लगाया जा रहा है। भाजपा, सपा - बसपा गठबंधन और कांग्रेस गठबंधन में कौैन आगे निकलेगा, इसको लेकर भाव तय किए जा रहे हैं।
29 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने के बाद अब प्रत्याशियों की हार - जीत को लेकर सट्टेबाजी का बाजार गरमा गया है। जिला समेत महानगर के बाजारों में बीजेपी व सपा - बसपा गठबंधन प्रत्याशी की जीत को लेकर लाखों रुपये के दांव लग चुके हैं। सारी ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा हैं। कौन जीतेगा और कौन हारेगा यह तो 23 मई को मतगणना के बाद ही पता चलेगा। सट्टा बाजार में यह कमाई का जरिया बन गया है। भाजपा प्रत्याशी से लेकर सपा - बसपा व कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशियों पर दांव लग चुके हैं। सूत्रों से पता चला है कि सट्टेबाजों ने मात्र दो प्रत्याशियों पर ही सबसे अधिक दांव लगाया गया है।
विज्ञापन

सूत्रों से पता चला है कि सट्टा बाजार में भाजपा की जीत पर 25 पैसे का भाव चल रहा है, जबकि सपा व बसपा गठबंधन प्रत्याशी की जीत पर 45 रुपये का भाव तय हो चुका है। कम भाव का मतलब जीत की संभावना होती है और ज्यादा भाव का मतलब जीत की उम्मीद बहुत कम होती है। वहीं, कांग्रेस गठबंधन को सबसे अधिक 75 पैसे का भाव भी मिला है, लेकिन उस पर सट्टा लगाने वाले एक या दो लोग ही हैं। अन्य प्रत्याशियोें पर कोई भाव तय नहीं हुए। एसएसपी डॉॅ. ओपी सिंह ने बताया कि हो सकता है कि कोई चोरी छिपे हार-जीत का सट्टा लगा रहा हो, लेकिन ऐसा कोई भी मामला अब तक उनके संज्ञान में नहीं आया है। थानेदारों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार बनने पर भी सट्टा
झांसी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी की जीत के साथ सरकार बनने पर भी सट्टा लगाया जा रहा है। सूत्रों से यह भी पता चला है कि भाजपा को 240 सीटों पर 23 पैसे, 245 सीटोें पर 42 पैसे, 250 सीटों पर एक रुपये और 255 सीटों पर जीत के लिए एक रुपये चालीस पैसे का भाव तय है। वहीं, कांग्रेस के लिए 60 सीटों पर 28 पैसे, 65 सीटों पर 67 पैैसे, 70 सीटों पर 1 रुपया और 75 सीटोें पर एक रुपये 60 पैैसे भाव दिया जा रहा है।

23 मई का बेसब्री से इंतजार
23 मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे। ऐसे में सटोरियोें की निगाह 23 मई पर टिकी है। मतगणना सुबह से ही शुरू होगी। ऐसे में प्रत्येक राउंड से लेकर सीटों पर सटोरियों की नजर रहेगी। सुबह से सट्टे का चला दौैर सरकार बनने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


हार - जीत का गुणा भाग कर रहे प्रत्याशी और समर्थक
चुनाव खत्म होने के बाद थकान मिटा रहे प्रत्याशी और उनके समर्थक अब हार-जीत का गुणा भाग लगाने में व्यस्त हैं। कौन सी बिरादरी का किसे समर्थन मिला और कौन सी बिरादरी उनके साथ रही। इन बातों पर मंथन करने के बाद समर्थक अपने प्रत्याशी की जीत पक्की मानकर चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें