चूड़ी व्यापारी की ट्रेन से गिरकर मौत
झांसी। रविवार को ट्रेन से गिरकर चूड़ी कारोबारी भूपेंद्र प्रजापति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। थाना नवाबाद अंतर्गत तालपुरा स्थित नेहरू पार्क निवासी भूपेंद्र प्रजापति चूड़ी व्यापारी थे। उनकी मानिक चौक स्थित दीक्षित मार्केट में दुकान है। रविवार सुबह वे ट्रेन में सवार होकर एट जाने को निकले, वे एट के पास पहुंचे थे, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।