फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो की मौत,,,-Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत
विज्ञापन

झांसी।
रक्सा हाइवे पर रविवार की सुबह घर से टहलने निकले एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। इसी तरह सड़क दुघर्टना में घायल एक वृद्ध ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
रक्सा के शिव मंदिर के पास निवासी सुशील प्रजापति (36) करारी स्थित ऑयल डिपो में ट्रक ड्राइवर थे। वह प्रतिदिन की तरह रविवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। वह जब हाइवे पुल के ऊपर से जा रहे थे, तभी उनको अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। वह काफी देर तक मौके पर तड़पते रहे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पता लगने पर परिजन और मुहल्लेवासी भी आ गए। हालांकि, तब तक वह दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सुशील की 15 साल पहले शादी हुई थी उनका एक बेटा और एक बेटी है। इसी तरह जालौन के ईटौ गांव निवासी रमन प्रजापति (60) शनिवार की सुबह साइकिल से जा रहे थे, तभी कुठौंद रोड पर उनको बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सिंचाई करते वक्त किसान को सांप ने काटा, मौत
झांसी। बबीना थाना क्षेत्र के बुढ़पुरा में सिंचाई कर रहे एक किसान को सांप ने काट लिया। उपचार मिलने से पहले ही उनकी मौत हो गई। बबीना थाना क्षेत्र के बुढ़पुरा निवासी रामपाल यादव (40) शनिवार की शाम खेत पर सिंचाई कर रहे थे, तभी उनको सांप ने काट लिया। बड़े भाई जसवंत यादव खेत पर पहुंचे तो उनको रामपाल अचेत हालत में पड़े मिले। पता लगने पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन- फानन में उनको उपचार के लिए बबीना के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां-जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। रामपाल की 15 साल पहले शादी हुई थी उनका एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें