सड़क हादसे में जवान की मौत
झांसी। बबीना इलाके में तैनात लांस नायक मुकेश चंद्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। उत्तराकाशी के थाना टुंडा स्थित श्रीवेया निवासी लांस नायक मुकेश चंद्रा (28) बबीना स्थित कैंट में तैनात थे। बृहस्पतिवार को स्कूटी से जा रहे थे। उनकी स्कूटी गाय से टकरा जाने के कारण वह गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए मुकेश को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।