पति, सास व ससुर को भेजा जेल
दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर जलाकर मारने का आरोप
थाना प्रेमनगर का था मामला, घटना के बाद से चल रहे थे फरार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना प्रेमनगर इलाके में बहू की हत्या के मामले में पुलिस ने पति, सास व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर तीनों ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। उपचार के दौरान महिला ने मजिस्ट्रियल बयान में तीनों के नाम भी बताए थे।
थाना प्रेमनगर अंतर्गत बीएचईएल स्थित साकेत नगर निवासी केसरी नंदन ने अपनी पुत्री ज्योति का विवाह थाना प्रेमनगर के तलैया निवासी राहुल के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज मेें कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि 30 मार्च 2018 को पति राहुल, ससुर दिल्ला और सास धनकुंवर ने मिलकर मिट्टी का तेल डालकर आग ली थी। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां ज्योति ने मजिस्ट्रियल में जांच तीनों के नाम बताते हुए बयान दिए थे। इसी बीच हालत गंभीर होने पर धनकुंवर को ग्वालियर रेफर कर दिया था। उपचार के दौैरान दम तोड़ दिया था। प्रेमनगर पुलिस ने तीनोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घटना के बाद से ही तीनों फरार चल रहे थे, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके थे। रविवार को प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ यादव ने गड़िया फाटक से तीनों आरोपियों को दबोेच लिया। थाने लाकर कार्रर्वाई कर तीनों को जेल भेज दिया गया है।