फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के भाई को गोली मारी, प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट डाला

Mon, 03 Jun 2019 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल के शेमरापुर चमराहे गांव में रविवार की तड़के सुबह चार बजे किशोरी के घर में पकड़े गए प्रेमी सूरज पाल ने प्रेमिका के भाई गौतम पाल (23) को गोली मार दी। बेटे को गोली लगने पर मां गुड्डी देवी और अन्य घरवालों ने प्रेमी सूरज पाल (24) को कुल्हाड़ी, लाठी से हमला कर मार डाला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गौतम को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया है। गौतम के सीने में दाहिनी ओर गोली लगी है। एएसपी रोहन प्रमोद बोत्रे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और देशी पिस्टल बरामद कर ली है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रेमिका, उसकी मां गुड्डी और भाभी पुलिस की हिरासत में है। मृतक सूरज पाल पर कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


शेमरापुर चमराहे गांव में सूरज पाल और प्रेम नारायण उर्फ भोला पाल का घर आसपास ही है। प्रेम नारायण की नाबालिग बेटी से सूरज का करीब एक साल से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी घरवालों को भी हो गई थी। तब घरवालों ने किशोरी की पढ़ाई छुड़ाकर मुंबई रिश्तेदार के घर भेजा था। एक महीने पहले ही ननिहाल में शादी होने पर वह घर आई थी। पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह तीन बजे के करीब मां गुड्डी देवी से बेटी ने शौच के लिए बाहर जाने को कहा। बेटी को मां गुड्डी साथ ही लेकर बाहर गई। दरवाजे में सिटकनी बंद कर दी थी। वापस आने पर उसने देखा कि सिटकनी खुली है। जिससे उसके घर में किसी के होने का संदेह हुआ। गुड्डी अंदर गई तो रैक पर छिपे युवक के बाल दिखे।

इसके बाद गुड्डी बाहर आई और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। फिर उसने बेटे गौतम को जगाया और घर में चोर होने की बात बताई। इस पर गौतम भी गया। इस बीच सूरज अंदर से सिटकनी खोलने की कोशिश करने लगा। गुड्डी ने पुलिस को भी सूचना दी थी मगर पुलिस के आने में देरी होने पर खुद ही दरवाजा खोला। अंदर से आते ही सूरज ने गोली दाग दी जो गौतम के सीने में जा लगी। बेटे को गोली लगने पर गुड्डी और अन्य घरवालों ने आपा खो दिया और फिर पास में रखी कुल्हाड़ी, लाठी से ताबड़तोड़ सूरज के सिर पर कई वार किए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, गांव में हत्या की बात फैलते ही आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। सुबह पांच बजे सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय, एएसपी रोहन प्रमोद बोत्रे भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेेने के साथ ही घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घायल गौतम का लखनऊ में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

प्रेमिका के घर में सूरज पाल घुसा था। जिसे घरवालों ने कमरे में बंद कर दिया था। बाद में दरवाजा खोलकर पकड़ने की कोशिश की तो सूरज ने गौतम को गोली मार दी। जिस पर घरवालों ने धारदार हथियार और लाठी से उसकी पिटाई कर दी, पिटाई से उसकी मौत हो गई। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें