दो बस स्टाफ में आपस में हुई मारपीट, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
तालबेहट। मंगलवार को दोपहर में पेट्रोल पंप पर उस समय यकायक भगदड़ मच गई। जब दो बसों के स्टाफ आपस में भिड़ गए। जिसमें रोडवेज बस का चालक घायल हो गया। बाद में उसकी शिकायत पर प्राइवेट बस के चालक, परिचालक और क्लीनर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। रोडवेज बस क्रमांक यूपी - 93 एटी - 7220 के चालक मुकतार बेग पुत्र मकसूद बेग निवासी जामा मस्जिद के समीप ललितपुर ने पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में अवगत कराया कि वह उक्त बस पर चालक है। मंगलवार को दोपहर में डेढ़ बजे के लगभग जब वह तालबेहट से झांसी की ओर जा रहा था। पेट्रोल पंप पर पीछे आ रही प्राइवेट बस क्रमांक यूपी = 93 बीटी - 9009 ने उसकी बस को ओवर टैक करके रोक लिया। इसके बाद चालक मानसिंह, परिचालक कौशल चौबे और क्नीनर पाल ने मुझे जमकर मारपीटा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जिस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। वही मुकतार बेग को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी तालबेहट भेज दिया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय ललितपुर रेफर कर दिया।