पूर्व ब्लॉक प्रमुख को भेजा जेल
झांसी। रानीपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बुधवार को जतारा पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई के लिए मऊरानीपुर पुलिस को सौंपा था।
रानीपुर निवासी सुरेश कुमार ने इलाके के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज सिंह पर एससीएसटी समेत कई धाराओें में मामला दर्ज कराया था। इस प्रकरण में वे अदालत उपस्थित नहीं हुए थे। इसके चलते अदालत ने गैर जमानती वारंटी जारी किए थे। पुलिस लेखराज को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी रही थी। बुधवार को टीकमगढ़ की जतारा पुलिस ने लेखराज को इलाके से पकड़कर मऊरानीपुर पुलिस के सुपुर्द किया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने लेखराज को जेल भेज दिया है।