सड़क दुघटना में मौत
झांसी। प्रेमनगर क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी में रहने वाले रवि पाठक (55) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
रविवार को कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी रवि पाठक दिनारा में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात में घर लौटते समय गढ़िया गांव के पास चार पहिया ने उनको टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।