फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्ध क्षेत्र देवा माता मंदिर से चोरी, एक नामजद
विज्ञापन

तालबेहट। सिद्ध क्षेत्र देवा माता स्थित ब्रह्मा मंदिर से एक चोर ने चांदी के दो छत्र और दो मुकुट चुरा लिए। मंदिर के संचालक देवपुत्र की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। वही, इस घटना को लेकर आसपास के लोगों में काफी असंतोष है।
पुलिस की लचरता के चलते इस समय चोरों के हौसले बुलंद है। वह आस्था के मंदिरों पर निशाना बना रहे है। 28-29 दिसंबर की रात में चौकीदार ने एक युवक को मंदिर से चांदी के दो छत्र और दो मुकुट चुराते देखा और शोर मचाया। तब तक आरोपी मौके से भाग गया। इस संबंध में मंदिर के संचालक देव पुत्र ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि मंदिर के चौकीदार मुकुट सिंह ने चोरी करके हर्षपुर निवासी अरविंद सिंह को भागते देखा था। जिसे रुकने के लिए कहा तो जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागवत के मध्य चोरी
तालबेहट। बताते चले कि इस समय देवा माता पर श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। इसके चलते वहां भारी संख्या में लोग मौजूद रहते थे। इसके बावजूद वहां चोरी की घटना को अंजाम देना आरोपी की दुस्साहस को ब्यान करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें