फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग् ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सदर बाजार थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। उसका शव क्षत विक्षत अवस्था में खिरकपट्टी के पास रेलवे पटरी पर मिला। परिजनों ने क्षेत्र के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि, पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन

भट्टागांव निवासी श्यामलाल परिहार का पुत्र नरेंद्र परिहार (25) एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। शनिवार की सुबह मुहल्ले के कुछ लोगों को उसका शव खिरकपट्टी के आगे रेलवे क्रासिंग के पास पड़ा मिला। उन्होंने युवक के परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान नरेंद्र के रूप में की। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक नरेंद्र के भाई महेंद्र ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को मुहल्ले के ही एक व्यक्ति ने अपने तीन-चार साथियों के साथ नरेंद्र की पिटाई की थी और वह उसे अपने साथ ले गए थे। इसके बाद से नरेंद्र का कोई पता नहीं चला। उन्होंने विपक्षियों पर भाई की हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर बाजार थान के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। यह हत्या का मामला नहीं है।
विज्ञापन



- परिजनों ने बताई हत्या, पुलिस ने कहा आत्महत्या
- क्षत विक्षत अवस्था में रेलवे लाइन पर मिला शव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें