फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम - बैग लेकर भागने वाले युवक का मिला सुराग-City

विज्ञापन
विज्ञापन
बैग लेकर भागने वाले बालक का मिला सुराग
विज्ञापन

झांसी। कानपुर के व्यापारी का सराफा बाजार से जेवरात से भरा बैग लेकर भागने वाले बालक का सुराग पुलिस को मिल गया है। इसके चलते पुलिस टीम कानपुर समेत अन्य स्थानों पर दबिश देना रवाना हो गई। पता चला कि यह गैंग बाहरी है, जो घटना को अंजाम देकर भाग निकला।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले माह कानपुर के रहने वाले निशांत सोनी जेवरातों से भरा थैला लेकर सराफा बाजार आए थे। दोपहर लगभग डेढ़ बजे सराफा बाजार स्थित अजय आभूषण भंडार पर माल देने पहुंचे। वह दुकान पर बैठकर पिछले लेनदेन का हिसाब करने में व्यस्त थे, इसी बीच मौका पाकर किशोर दुकान के अंदर आया और मौका पाकर जेवरात से भरा थैला लेकर गंधीगर टपरा की तरफ से होता हुआ भाग निकला। थैला गायब देखकर कारोबारी घबरा गए। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ व्यापारी भी पहुंच गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी, लेकिन बालक का पता नहीं चल सका था। पुलिस ने बालक की फोटो को आसपास के जिले में भेजकर भी पड़ताल कराई थी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। सोमवार को पुलिस टीम को फरार बालक के बारे में सुराग हाथ लगे। जिस पर पुलिस की एक टीम कानपुर व अन्य स्थान पर दबिश देने रवाना हो गई। सूत्रों से पता चला है कि बालक एक गैंग का सदस्य है। घटना वाले दिन भी गैंग के अन्य सदस्य दुकान के पास आसपास मौजूद थे। सीसीटीवी कैमरे में बालक के साथ कुछ अन्य संदिग्ध युवक भी कैद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द बालक को बरामद कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें