फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम -भारत - पाक मैच पर लगा करोड़ां का सट्टा-Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भारत - पाकिस्तान मैच में जमकर हुआ सट्टा
झांसी। बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच को भुनाने में महानगर के सटोरिए कामयाब रहे। पूरे मैच के दौरान करोड़ों का सट्टा खेला गया। लेकिन, पुलिस के हाथ एक भी सटोरिया नहीं लगा।
क्रिकेट जगत में जहां भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला होता है, तो वहीं सटोरिये भी इस मैच पर बड़ा दाव खेलने से नहीं चूकते। बुधवार को भी भारत और पाकिस्तान का मैच सटोरियों के नाम रहा। जानकारों के मुताबिक आठ करोड़ का सट्टा जिले में लगाया गया। क्रिकेट मैच में सट्टे को लेकर जिला पहले ही सटोरियों की नजर में है। यहां पहले भी मैच पर बड़े सट्टे लगते रहे हैं। इस बार भी जिले में मैच को लेकर सटोरियों की निगाहें जमी रहीं। वहीं, बाहरी जिलाें से आए सटोरिये भी डेरा डाले रहे।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक सट्टा बाजार में भारत पर 1.85 पैसे का भाव मिला। जिसका मतलब भारत के जीतने पर एक रुपया के बदले 1.85 पैसे मिले। वहीं, पाकिस्तान पर 2.16 रुपए का भाव रहा, मतलब यह कि पाकिस्तान यदि मैच जीतता तो एक रुपये के बदले 2.16 रुपये मिलते। इसके अलावा हर गेंद और हर रन सटोरियों की जद में रहा। शहर के अधिकांश व चर्चित स्थानों पर भीड़ भी रही। कुछ होटलों में भी सटोरिये डेरा डाले रहे, लेकिन पुलिस एक भी सटोरिये को गिरप्तार नहीं कर सकी।

जिस पर कम भाव वो जीतेगा
सट्टा बाजार के लिए एशिया कप के मुकाबले में भारत फेवरेट नजर आ रही है। क्योंकि, यहां जिस टीम पर कम भाव लगता है उसके जीतने के आसार ज्यादा होते हैं। हालांकि, मैच के दौरान कई बार भाव पलट जाता है। सेशन के मुताबिक भी यहां सटोरिये भाव तय करते हैं। लेकिन, अंत का भाव वही रहता है, जो पहले तय किया जा चुका है।
विज्ञापन


पुलिस की थी नजर
भारत पाकिस्तान मैच से पहले ही पुलिस ने अपनी रणनीति तैयार कर ली थी। पुलिस ने कई स्थानों पर गोपनीय तरीके से दबिश भी दी है। यदि सट्टा हो रहा होता तो सटोरिये जरूर पकड़े जाते। इसके बाद भी यदि कहीं सट्टा होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
- विनोद कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें