फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने दादा-पोते को कुचला, बच्चे की मौत

Fri, 11 Jan 2019 02:16 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह थाना चिरगांव क्षेत्र के पहाड़ी गांव के पास मंदिर से लौटते समय तेज रफ्तार कार ने दादा व पौत्र को टक्कर कार दी। पौत्र की मौत हो गई, जबकि दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह चिरगांव के पहाड़ी गांव निवासी बद्रीप्रसाद का पुत्र बृजेंद्र रायकवार (13) अपने दादा बनमाली (56) के साथ मंदिर गया था। यहां से लौटकर दोनों पैदल घर आ रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनाें को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उपचार से पहले ही बृजेंद्र की मौत हो गई, जबकि बनमाली की हालत नाजुक देखते हुए भर्ती कर लिया गया है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस चालक की तलाश में जुट गई। इधर, थाना कटेरा निवासी आत्माराम (25) दस दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


फांसी लगाई
झांसी। थाना बड़ागांव के लेवा निवासी मुकेश राजपूत (35) ने कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मुकेश बुधवार रात खाना खाकर कमरे में सोने चला गया था। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार मुकेश मजदूरी करता था। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें