फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम-सपा नेता की गाडी से घायल ने तोड़ा दम-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सपा नेता की गाड़ी से घायल ने तोड़ा दम
- ओरछा तिगैला से घर लौटते समय हुआ था हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ओरछा के पास समाजवादी पार्टी के नेता की गाड़ी की टक्कर से घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ओरछा के हरदौल समाधी रोड निवासी राजाराम परिहार (56) बीती 22 अगस्त ओरछा तिगैला आए थे। यहां से काम निपटाने के बाद वह घर लौट रहे थे, इसी बीच तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर लग जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राजाराम को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाली गाड़ी सपा नेता असफान सिद्दीकी की है। उन्होंने बताया कि घटना उनकी गाड़ी से हुई है, लेकिन राजाराम गलत दिशा में चलने के कारण घायल हो गए थे। उन्होंने ओरछा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। फिलहाल, पुलिस मामले की पड़ताल करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें