ठगी करने वाली महिला पकड़ी
झांसी। ठगी करने वाली एक संस्था के पदाधिकारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उस पर सस्ते दामों में खाद्य सामग्री उपलब्ध की ठगी का आरोप है। पुलिस पकड़ी गई महिला से पूछताछ कर रही है।
किसान बाजार में एक संस्थान का कार्यालय खुला था। जिसमें प्रति व्यक्ति 5400 रुपये जमा कराकर लोगों को जोड़ा गया था। जिसमें बताया गया था कि नमक, तेल, आटा आदि सामान कम से कम मूल्य पर दिया जाएगा। इसको लेकर 180 लोग 5400-5400 रुपये जमा कर समिति से जुड़ गये थे। समिति का मुख्यालय लखनऊ में बताया गया था। इसमें जुड़ने वाले लोगों को अध्यक्ष सचिव आदि बनाया गया था। कुछ समय बाद संस्था से जिले के कई लोग जुड़ गये थे। इसके बाद संस्थान के लोग रुपया लेकर भाग निकले। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया था।
इस मामले में नवाबाद पुलिस ने लखनऊ से एक महिला को हिरासत में लिया। थाने लाकर उससे पूछताछ की गई। इसी बीच ठगी का शिकार लोगों को सूचना मिल गई और सभी ने थाने पहुंचकर रुपये वापस दिलाए जाने की मांग की।