महिला के गले से चेन छीनकर भागा बदमाश
- सीसीटीवी कैमरे में हुए बदमाश, तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ग्वालियर रोड स्थित महिला पॉलीटेक्निक के सामने गली में रहने वाली एक महिला के गले से बदमाश सोने की जंजीर छीनकर भाग निकला। महिला के चिल्लाने पर पीछे दौड़ लोगों ने पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन बदमाश भाग निकला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
महिला पॉलीटेक्निक के सामने रहने वाले अमर सिंह की पत्नी नीलम सिंह बुधवार की दोपहर अपने पुत्र को स्कूल से लेकर घर जा रही थी। वह घर के पास बनी गली में पहुंची ही थी, तभी पीछे से तेज गति में आए बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर सोने की जंजीर छीनकर भाग निकला। उनके चिल्लाने पर लोगों के आने पर बदमाश भाग निकला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश भागता नजर आया। पुलिस ने बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।