फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए के मकान में रह रहे फरार आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
दबिश के बाद भी खाली हाथ लौटी पुलिस
विज्ञापन

झांसी। मिलावटी शराब का अवैध धंधा करने वाले फरार आरोपी पुलिस से बचने के लिए किराये के मकान में रह रहे हैं। जानकारी के बाद पुलिस ने दबिश दी, लेकिन जब तक आरोपी भाग निकले। एसएएसपी डॉ. ओपी सिंह ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

3 जून को कोतवाली व स्वॉट टीम ने नारायण बाग तिराहा के पास श्मशान घाट वाले रास्ते पर दबिश देकर सदर बाजार के सिमराहा निवासी तार राय को दबोचने के साथ ही बड़ागांव गेट बाहर मैरी तिराहा के एक मकान में दबिश देकर मनोज कुमार कुशवाहा और तालपुरा निवासी रवि को पकड़ा था। मौके से जिला निवाड़ी के थाना सेंधरी स्थित देवरी गांव निवासी जीवन राय, रामू राय, आकाश राय और कोतवाली के सामने कस्तूरी होटल वाली गली निवासी प्रदीप ओमहरे राय भाग निकले थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजने के बाद रिमांड ली थी, जहां सागर राय, आशुतोष पाल व राजकुमार झा के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने इनको गिरफ्तार किया था। बीस दिन बीतने के बाद भी फरार आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके। पता चला है कि चारों आरोपी पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर किराये पर कमरा लेकर रह रहे हैं। एक साथी से जानकारी के बाद पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन पता नहीं चला। यह जरूर जानकारी मिली है कि रात के समय चारों आकर सुबह चले जाते हैं। यह भी पता चला है कि पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी दिन में मध्य प्रदेश भी पहुंच जाते हैं। ऐसे में लोकेशन बार - बार बदलने से पुलिस भी परेशान रहती है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें