फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : स्टेडियम-बी और रेलवे डिवीजन झांसी ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे डीएसए मैदान पर आयोजित डॉ. वृंदावन लाल वर्मा लीग कम नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को चार टीमों के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें स्टेडियम-बी और रेलवे डिवीजन झांसी की टीम ने अलग-अलग अपनी प्रतिद्वंदी टीमों को पराजित कर मुकाबले में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बुधवार को पहला मुकाबला स्टेडियम-बी और रेलवे कॉलोनी वॉरियर्स के बीच हुआ। जिसमें स्टेडियम-बी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 198 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें संदीप प्रजापति ने 42 गेंदों पर 64, देवेंद्र प्रताप ने 36 गेंदों पर 49 व अजीत प्रताप ने 24 बॉलों में 37 रन बनाए। रेलवे कॉलोनी की ओर से हाफिज खान ने दो व मोहित सक्सेना ने एक विकेट हासिल किया। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर संदीप प्रजापति को मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रेलवे कॉलोनी वॉरियर्स की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट पर 171 रन ही बना सकी। इसमें बल्लेबाज राजेश कुमार ने 41, रोहन डेविड ने 24, सुखदेव सिंह ने 25, संतोष रावत ने 20 व मोहित सक्सेना ने 21 रन बनाए। स्टेडियम-बी की ओर से आशीष द्विवेदी व मेहराज मोरबान ने दो-दो व अजीत प्रताप सिंह और संदीप प्रजापति ने एक-एक विकेट हासिल किया। यह मुकाबला स्टेडियम-बी ने जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच रेलवे डिवीजन झांसी व रेलवे सुपर ज्वाइंट्स टीम के मध्य हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे ज्वाइंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 125 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज जेपी सिंह ने 26, सचिन शिवहरे ने 23, शैलेंद्र मिश्रा ने 18 एवं मोहम्मद इलियास ने नाबाद 17 रन बनाए।
126 रनों का पीछे करने उतरी रेलवे डिवीजन झांसी ने 13 ओवरों में दो विकेट खोकर ही मुकाबले को जीत लिया। जिसमें बल्लेबाज सरफराज खान ने 40 गेंदों में 12 चौके और एक छक्कालगाकर 68 रनों की पारी खेली। वहीं बल्लेबाज नीरज भटनागर ने 27 व राजीव चतुर्वेदी ने नाबाद 30 रन बनाए। रेलवे सुपर ज्वाइंट्स की ओर से रहूफ व अविनाश कुशवाहा को एक-एक विकेट मिला।
शानदार प्रदर्शन करने पर सरफराज खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान यादवेंद्र सिंह, जितेंद्र दीक्षित व अलीम बेग अंपायर की भूमिका में रहे। पीयूष नामदेव व बृजेंद्र सिंह स्कोरर एवं प्रतीक मजूमदार ऑब्जर्वर रहे।
इस मौके पर जेडीसीए सचिव अजय मिश्रा, प्रशांत सिंह, संजय साहनी, विवेक खत्री, निखिल मिश्रा, रवि शंकर चौबे, संजय लॉगसन, संजय चतुुर्वेदी, राजव मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें