फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भारत की जीत पर झूमे क्रिकेट प्रेमी, की आतिशबाजी

विज्ञापन
खुशी मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। शनिवार रात टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत के जीत हासिल करते ही महानगर में जमकर आतिशबाजी हुई। लोगों ने सड़कों पर उतरकर वर्ल्ड कप में भारत की जीत का जश्न मनाा।
विज्ञापन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शुरुआत के साथ ही लोगों की निगाहें टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर जम गई थीं। भारत की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम उतरी। रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे भारत ने सात रन से जीत हासिल कर वर्ल्ड अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। घर से बाहर निकलकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान देर रात तक शहर में आतिशबाजी होती रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें