अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जेडीसीए अंडर-16 आनंद मोहन मिश्रा ट्रॉफी का तीन दिवसीय फाइनल मैच का बुधवार को समापन हो गया। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस मैच के आखिरी दिन जेडीसीए ब्लू ने 215 रन से जेडीसीए-रेड को शिकस्त दे दी।
जेडीसीए ब्लू के 470 रन के जवाब में जेडीसीए रेड ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 55 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन जेडीसीए रेड की टीम 255 रन बनाकर आउट हो गई। ध्रुव निगम ने सर्वाधिक 68 रन, सारांश सक्सेना ने 38 रन, सागर ने 32 रन बनाए। इस प्रकार जेडीसीए-ब्लू की टीम ने 215 रन से जीत दर्ज की।
जेडीसीए ब्लू की ओर से अभि शर्मा ने 20 रन देकर 3 विकेट, आयुष राज, शिवम कबूतरा ने दो-दो तथा रूपेश, कृष व मयंक सोलंकी ने एक-एक विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच जीतेंद्र गौतम, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सीताराम दास, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अभि शर्मा, शतकीय पारी खेलने वाले दिव्यांश स्वरूप व वंश दीक्षित को जेडीसीए अध्यक्ष अरविंद कपूर, नीलम मिश्रा, सलिल मिश्रा, सचिन मिश्रा, अनिल मिश्रा, वेदांत मिश्रा व सक्षम मिश्रा ने पुरस्कृत किया। मैच के अंपायर संजय लौंगसन व बृजेंद्र सिंह तथा स्कोरर पियूष नामदेव रहे। जेडीसीए सचिव अजय मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।