फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथेड्रिल कॉलेज की टीम जीती

Mon, 28 Sep 2015 01:16 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में मोहित वर्मा स्मृति लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के खेल मैदान में हुआ। पहले मैच में कैथेड्रिल कॉलेज ने ब्लू बैल्स पब्लिक स्कूल को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन




ब्लू बैल्स पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवरों में 139 रन बनाए, जिसमें आनंद दीप के 28, हिमांशु के 26 रन शामिल हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए कैथेड्रिल कॉलेज ने 18 वे ओवर में जीत हासिल कर ली। विजेता टीम के सिद्धांत ने  50 रन जड़े। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सदस्य मदन मोहन मिश्रा, राहुल राय, रोहित पांडेय ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर रमाकांत वर्मा, आशुतोष शर्मा, बृजेंद्र यादव, सुदर्शन शिवहरे, अशोक सेन पाली, परवेज खान, अरुण राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें