झांसी। सीएमएलआर वर्कशॉप इंटरशॉप क्रिकेट प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला सुपरवाइजर प्रशिक्षण केंद्र में खेला गया। बोगी शॉप और फर्निशिंग शॉप के बीच हुए मुकाबले में बोगी शॉप 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दीपक यादव ने 65 रन, कृष्ण मोहन ने 54 रन का योगदान दिया। जवाब में फर्निशिंग शॉप के अविनाश सिंह कुशवाहा ने 53 रन, रोहित कुमार ने 37 तथा प्रशांत प्रकाश के 32 रन की मदद से 7 विकेट खोकर 19.3 ओवर में ही मैच जीत लिया। जिसमें नरेंद्र ने दो तथा रोहित, आनंद एवं दीपक पटेल ने 1–1 विकेट लिया।रोहित कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर उप मुख्य यांत्रिक अभियंता गौरव यादव, खेलकूद सचिव अविनाश कुशवाहा मौजूद रहे। ब्यूरोे