फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नुक्कड़ नाटक कर किया जागरूक, रेल पटरी के पास न चराएं मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दतिया-सोनागिर रेल खंड के पास के गांवों में रेल पटरी पर मवेशियों के आ जाने से रोकथाम के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति के साथ-साथ पर्चे बांट कर जागरुकता अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन के नेतृत्व में झांसी मंडल की ओर से रेल ट्रैक पर मवेशियों के आने की घटनाओं और उससे रेलवे को होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयास जारी हैं। इसके तहत दतिया - सोनागिर रेल खंड के रेल ट्रैक के पास बसे ग्रामीण इलाकों में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक के जरिए ग्रामीणों को रेलवे पटरी पर मवेशी न चराने को लेकर जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक का आयोजन सेक्शन के मध्य स्थित एलसी गेट तथा गांव के स्कूलों में भी किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें