फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार उठाकर ले जा रहे क्रेन चालक को पीटा

Sat, 09 Dec 2017 01:47 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
car lift - फोटो : demo
विज्ञापन
नो-पार्किंग में खड़ी कार को उठाकर ले जाना क्रेन चालक को महंगा पड़ गया। कुछ युवकों ने बीच सड़क पर क्रेन रोक ली और चालक को पीट दिया। इससे सड़क पर हंगामा होने के साथ जाम लग गया। जबरन कार को उतरवाकर पुलिस के आने से पहले युवक भाग गए।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर नगर निगम की वाहन क्रेन नो-पाकिंग में खड़े वाहनों को उठा रही थी। इसी बीच झोकन बाग स्थित सड़क पर एक कार खड़ी थी। इसे वाहन क्रेन उठाकर अपने साथ यातायात कार्यालय ले जाने लगे। अभी वाहन कुछ दूरी पर पहुंचा ही था। इसी बीच युवकों के हुजुम लग गया और क्रेन को रोक लिया। इससे पहले चालक कुछ समझ पाता। इसी बीच युवकों ने उसे कार से उतारकर पिटाई शुरू कर दी। बीच सड़क पर हो रही मारपीट से लोगों की भीड़ लगने के कारण जाम लग गया। इसी बीच सिपाही ने इसकी सूचना यातायात प्रभारी और नवाबाद पुलिस को दी। सड़क पर हंगामा कर रहे युवकों ने जबरन क्रेन से कार उतरवा ली। पुलिस के आने से पहले सभी भाग गए। नवाबाद पुलिस ने मारपीट की घटना से इंकार किया है।

दामाद को पीटा, गले पर किया वार
झांसी। कोतवाल क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति की ससुरालियों ने जमकर पिटाई की। इसके बाद छुरी से उसकी गर्दन पर वार भी कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। खून से लथपथ हालत में वह शिकायत करने एसएसपी कार्यालय पहुंचा। जहां सीओ सिटी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। नई बस्ती निवासी रानू वर्मा का पत्नी से विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह ससुराल पक्ष के लोगों ने घर आकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद छुरी से उसके गले पर वार कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। आरोप है कि सभी लोग उसे धमकी देकर भाग गए। वह सीधा कार्रवाई के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंच गया। यहां सीओ सिटी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। कोतवाल अजय पाल सिंह का मामला घरेलू विवाद का है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें