फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: क्राफ्ट मैदान ने भरी जेडीए की झोली, दो गुना अधिक लगी बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। क्राफ्ट मेला मैदान ने झांसी विकास प्राधिकरण की झोली भर दी। करीब डेढ़ महीने के लिए दिए जाने वाले इस मैदान की बोली पिछली बार के मुकाबले करीब दो गुना अधिक कीमत तक चली गई।
विज्ञापन

सालाना लगने वाले क्राफ्ट मेला बाजार के लिए कुछ दिनों पहले भी बोली लगाई गई थी लेकिन, रकम जमा न करने से जेडीए को उसे निरस्त करना पड़ा। जेडीए ने जमानत राशि भी जब्त कर लिया। इसके बाद प्राधिकरण ने दोबारा बोली लगवाई। इस दफा बोली 1.80 करोड़ तक पहुंच गई जबकि पिछले साल महज 90 लाख में ही यह मैदान उठा था। इस बार भी मैदान का ठेका सागू ड्रीमलैंड प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया। निदेशक दिलबर सिंह के मुताबिक पूरी राशि प्राधिकरण में जमा करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें