फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीस दिसंबर के बाद घोषित होंगे बसपा के पार्षद पद के उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बीस दिसंबर के बाद बसपा अपने पार्षद के उम्मीदवारों के नाम का एलान करेगी। इस बीच दावेदारों को क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कोर्ट में मामला फंस जाने से खुलकर चुनाव प्रचार में जुटे उम्मीदवारों की धड़कने भी बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने 20 दिसंबर तक निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने पर रोक लगाई है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि कोर्ट से मामला निस्तारित होने का इंतजार किया जा रहा है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बसपा नेतृत्व इस दफा भी अन्य दलों के मुकाबले पहले उम्मीदवार घोषित करके मनोवैज्ञानिक बढ़त लेने की रणनीति पर काम कर रहा है। विधान सभा चुनावों में बसपा ने इसी रणनीति पर अपने उम्मीदवारों के नाम पहले ही घोषित कर दिया था लेकिन, निकाय चुनाव में आरक्षण के पेंच होने से बसपा अपने उम्मीदवार पहले घोषित नहीं कर सकी। पार्टी नेताओं के मुताबिक अंतिम आरक्षण तय होने के बाद उम्मीदवार घोषित करने की रणनीति थी लेकिन, अब हाईकोर्ट की रोक से इंतजार करना पड़ रहा है। अब वजह से 20 दिसंबर का इंतजार किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार का कहना है कि अधिसूचना जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके साथ ही जल्द उम्मीदवार भी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें