फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी की दुकानें बड़ा बाजार से बाहर शिफ्ट

Wed, 27 Sep 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
crackers jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
बड़ा बाजार में वर्षों से चल रहीं आतिशबाजी की दुकानें अब वहां से हटा दी गई हैं। दुकानदारों ने उन्हें लक्ष्मी गेट बाहर शिफ्ट कर लिया है।
विज्ञापन

शहर में अभय कलेक्शन, सियाराम पटवा व सहगल ब्रदर्स के नाम से तीन दुकानदार आतिशबाजी का सामान बेचते हैं। इनकी दुकानें बड़ा बाजार, गांधी रोड और बिसाती बाजार में थीं। घनी आबादी और मार्केट होने के कारण कभी भी हादसा होने की संभावना रहती थी। दमकल विभाग की रिपोर्ट नगर मजिस्ट्रेट सीपी तिवारी ने मौके का निरीक्षण किया और दुकानें हटाने के निर्देश दिए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि तीनों दुकानदारों ने अपनी दुकानें लक्ष्मीगेट बाहर शिफ्ट कर ली हैं। जल्द ही दुकानों और गोदामों में रखी आतिशबाजी भी शिफ्ट कर ली जाएगी।
विज्ञापन

 
दुर्गा पंडालों में करें आग के बचाव
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि नवरात्र में देवी प्रतिमाओं के पंडालों में आग से हादसा हो सकता है। इसलिए बचाव के लिए जरूरी है कि बालू व पानी को स्टोर कर लें। क्योंकि, बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावनाएं रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें