फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड से निपटने को लेकर जीएम ने की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड से निपटने को महाप्रबंधक ने की चर्चा
विज्ञापन

- सभी को एकजुट होकर काम करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक वीके त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए एनसीआर के रेल अधिकारियों के साथ कोविड से निपटने की तैयारियों समेत अन्य विषयों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कोविड से निपटने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने को कहा। ऑक्सीजन संयंत्रों को आवश्यकतानुसार स्थापित किए जाने के साथ ही विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने मंडल के कार्यों के बारे में बताया। डीआरएम ने कोरोना से निपटने के इंतजाम के बारे में भी बताया। ऑनलाइन मीटिंग में सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों ने शिरकत की।
इनसेट
पुखरायां स्टेशन पर गाड़ियों को ठहराव
रेल प्रशासन ने झांसी मंडल के पुखरायां रेलवे स्टेशन पर कई गाड़ियों को ठहराव दिया है। रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 02538 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर (पुरानी संख्या 01015) 21.29 मिनट से 21.31 मिनट तक 26 अप्रैल से ठहरेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 02538 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक, गाड़ी संख्या 09165 अहमदाबाद-डिबरूगढ़-पुखरायां, गाड़ी 09166 डिबरूगढ़-अहमदाबाद- पुखरायां, गाड़ी 09167 अहमदाबाद-वाराणसी पुखरायां, गाड़ी संख्या 09168 वाराणसी- अहमदाबाद को पुखरायां स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पुणे से गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन
रेल प्रशासन ने पुणे से गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया। रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 01467 पुणे से 24 अप्रैल को चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 01468 गोरखपुर से 25 को पुणे के लिए रवाना होगी। गाड़ी संख्या 01467 पुणे से 09.40 मिनट पर रवाना होगी। यह मनमाड, भोपाल, इटारसी होते हुए अगले दिन 04.55 मिनट पर झांसी पहुंचेगी। यहां से 05.05 बजे रवाना होकर कानपुर, गोंडा, बस्ती होते हुए रविवार को शाम 6.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 01468 गोरखपुर से रविवार को रात 9.30 बजे रवाना होगी। उन्हीं रास्ते से होते हुए सोमवार को सुबह 10.10 पर पहुंचेगी। यहां से 10.20 से रवाना होकर मंगलवार की सुबह 6.25 बजे पुणे पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें