फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का वार्ड दस और बीएचईएल बना एल-1 हॉस्पिटल

विज्ञापन
covid hospital shuru
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज का वार्ड नंबर 10 और बीएचईएल को एल-1 हॉस्पिटल बनाया गया है। बीएचईएल में तो कोरोना के कम गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। जबकि, मेडिकल कॉलेज में कोविड अस्पताल से गंभीर मरीजों को खतरे से बाहर आने पर भी यहां शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का हमला लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक स्थित कोविड अस्पताल में सभी 230 बेड फुल हो चुके हैं। ऐसे में बेड को लेकर मारामारी मची हुई है। अब ऑर्थोपेडिक विभाग के वार्ड नंबर नौ में भी कोरोना के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। अब दस नंबर वार्ड को भी एल-1 अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। यहां पर कोविड मरीजों के लिए 50 बेड रिजर्व कर लिए गए हैं। इसमें कोविड के कम गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। या फिर कोविड अस्पताल से खतरे से बाहर आ चुके मरीजों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। ताकि, गंभीर मरीजों के लिए बेड खाली रहें। इसके अलावा भेल क्षेत्र से भी काफी अधिक संख्या में कोरोना के मरीज सामने आने पर यहां पर बीएचईएल के अस्पताल को भी शुरू कर दिया गया है। इसे भी 50 बेड का एल-1 इकाई का अस्पताल बनाया गया है। जहां पर कोरोना के कम गंभीर मरीजों को रखा जाएगा। यदि किसी मरीज की तबीयत खराब होती है तो उसे मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया जाएगा। दोनों ही अस्पतालों में ऑक्सीजन की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें